पार्क में टहल रही एक्ट्रेस पर हमला, चेहरे पर घूंसा मारकर किया ऐसा हाल
नई दिल्ली: एक्ट्रेस शालू चौरसिया (Shalu Chourasiya) हाल ही में एक अज्ञात शख्स द्वारा किए गए हमले का शिकार हो गईं. इस हमले में उनसे उनका सेलफोन छीन लिया गया और उनके साथ मारपीट भी की गई. शालू रविवार रात टॉनी बंजारा हिल्स में KBR पार्क के पास टहल रही थीं जब रात के 8.30 बजे उन पर हमला करके उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया.



एक्ट्रेस पर पार्क में हमला
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि एक व्यक्ति ने पहले उसे अपने पैसे और कीमती सामान सौंपने के लिए कहा और जब उन्होंने विरोध किया तो उसने उनके चेहरे पर घूंसा मारा. इतना ही नहीं उसने उस पर पत्थर से हमला करने की भी कोशिश की. हमलावर उसका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गया

चेहरे का हुआ ऐसा हाल
एक्ट्रेस के सिर और आंख के पास चोटें आई हैं और उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया है. एक्ट्रेस की शिकायत पर बंजारा हिल्स पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हमलावर की पहचान करने के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. बता दें कि इससे पहले भी इस पार्क में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं

पहले भी हुए हैं ऐसे हमले
विशाल KBR पार्क में सुबह या शाम की सैर के लिए मशहूर हस्तियों, व्यापारियों और राजनीतिक नेताओं का आना-जाना लगा रहता है. 2014 में एक व्यक्ति ने अरबिंदो फार्मा के कार्यकारी के नित्यानंद रेड्डी पर एके-47 से गोलियां चला दी थीं जब वह इस पार्क से घूमकर अपनी गाड़ी में वापस बैठे थे. किस्मत से उनकी जान बच गई थी.

