April 20, 2026

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का ऐलान: कोरोना की अगली लहर पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन का बड़ा फैसला

lock2

बर्लिन : कोरोना वायरस की चौथी लहर पर काबू पाने के लिए ऑस्ट्रिया में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। ऑस्ट्रिया के चांसलर एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने कहा कि लॉकडाउन सोमवार से शुरू होगा जो 10 दिन के लिए प्रभावी होगा।


एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने कहा कि हम पांचवी लहर नहीं चाहते हैं। इसलिए लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। इसमें छात्रों के लिए स्कूलों में प्रत्यक्ष कक्षाएं नहीं लगेंगी। रेस्टोरेंट और सांस्कृतिक कार्यक्रम पर भी रोक रहेगी।

सरकारी प्रसारणकर्ता ओआरएफ की खबर के अनुसार देश में 1 फरवरी से टीकाकरण भी अनिवार्य कर दिया जाएगा।


You may have missed