April 20, 2026

CG NEWS: सिरफिरे युवक ने वैक्सीनेशन के लिए पहुंची टीम को फरसा लेकर दौड़ाया

farasa lekar daudaya

राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव में एक सिरफिरे युवक ने वैक्सीनेशन के लिए पहुंची टीम को फरसा लेकर दौड़ाया, और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार यह घटना राजनांदगांव के खड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी की, जहां पर वैक्सीनेशन के लिए पहुंची टीम को फरसा लेकर दौड़ाया गया है और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। विदित है कि वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने के लिए टीम अब घर-घर दस्तक दे रही हैं। वहीं पूछकर टीका लगा रही है। बताया जा रहा है कि टीका लगाने की बात कहने पर एक शख्स को इतना गुस्सा आया कि फरसा लेकर वैक्सीनेशन कर्मचारी को दौड़ा दिया।

इस घटना से दहशत में आए कर्मचारी मौके से जान बचाकर लौट आए। वहीं आने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।


You may have missed