August 21, 2026

अचानक सड़क पर होने लगी नोटों की बारिश! गाड़ी रोक-रोककर बटोरने जुट गए लोग

img-3

कई बार कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिसे देखने के बाद भी कुछ देर तक लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. बीते दिनों में कैलिफोर्निया के कार्ल्सबैड में कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला. यहां अचानक नोटों की बारिश होने लगी और देखते ही देखते पूरा सड़क नोटों से भर गया. यह नजारा जिसने भी देखा हैरान रह गया. इस दौरान सड़क से गुजरने वाला हर शख्स अपनी गाड़ी से उतरकर नोटों को दोनों हाथों से बटोरने लगा. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है. आइए जानते हैं आखिर क्या है मामला.


यूट्यूब पर Demi Bagby नाम के चैनल पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. इस वीडियो में इन्फ्लुएंसर डेमी नोटों की बारिश के बीच खड़ी होकर बता रही हैं कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में इससे पहले ऐसी अजीबोगरीब चीज नहीं देखी थी. वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग खुशी से पागल हो रह हैं. लोग अपनी-अपनी गाड़ियों से उतरकर सड़क पर बिखरे नोटों को बटोर रहे हैं. नोटों को लूटते हुए लोगों को देखते हुए डेमी कहती हैं, ‘भगवान मैंने अपनी लाइफ में ऐसा पहले कभी कुछ नहीं देखा है. ये मेरे लिए बड़ा ही हैरतअंगेज है.’

बता दें कि हाईवे से करंसी से भरा एक ट्रक गुजर रहा था. लेकिन ट्रक का एक दरवाजा खुला रहने से पूरे सड़क पर नोटों की बारिश हो गई. इस दौरान ट्रक ड्राइवर ने लोगों से पैसे नहीं लेने की भी अपील की. साथ ही वीडियो न बनाने को कहा. लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी और दोनों हाथों से नोटों को बटोरते हुए लेकर निकल गए. खबर के मुताबिक, अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से लोगों का पता लगाने में जुट गई है. हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि सड़क पर कितना कैश बिखरा था.


You may have missed