मौनी रॉय ने शेयर की बेडरूम से अपनी फोटोज, एक्ट्रेस की अदाओं ने जीता फैंस का दिल
मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों से फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं.



अब एक्ट्रेस ने बेडरूम से अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वह मस्ती करते नजर आ रही हैं. बाथरोब पहने मौनी ने अपनी फोटोज शेयर करते हुए लिखा, वेक अप, मेकअप, वर्क चिल.

बता दें कि मौनी इन दिनों दुबई में हैं और कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि वह दुबई बेस्ड बिजनेसमैन से शादी करने वाली हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी के बॉयफ्रेंड दुबई में रहते हैं और अब दोनों अपने रिलेशन को एक स्टेप और आगे बढ़ाना चाहते हैं.

