April 29, 2026

Bank Holidays in December 2021: जल्द निपटा लें अपने बैंकों से जुड़े सारे काम, दिसंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक

closed_5886663_835x547-m

नई दिल्लीः साल 2021 के आखिरी महीने दिसंबर की शुरूआत हो जाएगी। इस महीने में देश भर में बैंक 16 दिन बंद रहेंगे। जिसमें 4 छु​ट्टी रविवार की हैं। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली है।


Bank Holidays in December 2021: इस महीने में क्रिसमस का त्योहार आता है, जिसकी छुट्टी लगभग पूरे देश के बैंकों में रहती है। हालांकि, हर जगह बैंक 16 दिन बंद नहीं रहने वाले हैं।कुछ छुट्टियां स्थानीय होने के कारण, स्थान विशेष पर ही बैंक बंद रहेंगे। यदि आप दिसंबर महीने में बैंक से जुड़े काम करने वाले हैं तो पहले आरबीआई की तरफ से जारी छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

दिसंबर 2021 में बैंकों की छुट्टियां
3 दिसंबर – फेस्ट ऑफ सेंट फ्रांसिस जेवियर (Kanakadasa Jayanthi/Feast of St।Francis Xavier) (पणजी में बैंक बंद)
5 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
11 दिसंबर – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
12 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
18 दिसंबर – यू सो सो थाम की डेथ एनिवर्सरी (शिलॉन्ग में बैंक बंद)
19 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
24 दिसंबर – क्रिसमस फेस्टिवल (आइजोल में बैंक बंद).
25 दिसंबर – क्रिसमस (बेंगलुरु और भुवनेश्वर को छोड़कर सभी जगह बैंक बंद) शनिवार, (महीने का चौथा शनिवार)
26 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
27 दिसंबर – क्रिसमस सेलिब्रेशन (आइजोल में बैंक बंद)
30 दिसंबर – यू कियांग नॉन्गबाह (शिलॉन्ग में बैंक बंद)
31 दिसंबर – न्यू ईयर्स इवनिंग (आइजोल में बैंक बंद)


You may have missed