छत्तीसगढ़ में मंगलवार को मिले कोरोना के 27 नए मरीज, मास्क पहनने से 225 गुना तक कम हो सकता है जोखिम
रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 27 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 32 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 332 है | आज प्रदेश में 26645 टेस्ट हुए है |


देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 02, राजनांदगांव से 00, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 05, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 03, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 03, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 03, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 01, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 02, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
मास्क पहनने से जोखिम 225 गुना तक कम-
वही कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग से बेहतर है मास्क पहनना। यह जानकारी एक रिसर्च में सामने आई है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ताओं ने पाया कि तीन मीटर की दूरी बनाए रखने के नियम पर निर्भर रहने की तुलना में चेहरे को ढककर रखने से जोखिम 225 गुना तक कम हो सकता है। कोरोना महामारी में दुनिया के लगभग हर देश में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जर्मन और अमेरिकी विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा किए गए नवीनतम शोध का निष्कर्ष यह निकाला चेहरा ढककर रखने से अत्यधिक सुरक्षा मिलती है। यदि आप किसी संक्रमित व्यक्ति के सामने पांच मिनट तक खड़े रहते हैं और आप में से कोई भी 3 मीटर का फासला बनाए रखता है, पर मास्क नहीं पहनता है, तो उसे कोविड से संक्रमण का 90 प्रतिशत तक खतरा रहता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर कोई सर्जिकल मास्क पहनता है तो जोखिम अधिक होने में 30 मिनट का समय लगेगा, भले ही वह चेहरे पर ‘बिल्कुल फिट’ न हो। सबसे आदर्श परिदृश्य में, जहां दो लोग मेडिकल-ग्रेड एफएफपी2 मास्क पहनते हैं और उन्हें अलग रखा जाता है, तब एक घंटे के बाद वायरस के फैलाव की संभावना केवल 0.4 प्रतिशत होती है।
अध्ययन करने वाले गोटिंगेन और कॉर्नेल विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों ने कहा कि उनकी खोज शारीरिक दूरी को कम महत्वपूर्ण बताती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक प्रमुख समीक्षा के बाद यह पाया गया कि व्यापक रूप से मास्क के उपयोग से संक्रमण दर में 50 प्रतिशत की कमी हो सकती है।

