मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा फैसला BREAKING: पुलिस परिवार की मांगों पर विचार के लिए बनाई उच्च स्तरीय कमेटी
रायपुर : पुलिस परिवार की माँगों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम बघेल ने माँगों पर विचार हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है।


जानकारी के मुताबिक ADG हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में सशक्त समिति बनाई गयी है। कमेटी पुलिसकर्मियों की मांगों पर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस समिति में ADG हिमांशु गुप्ता,IG बस्तर पी सुंदरराज,DIG बी एल ध्रुव और AIG श्रीमती मिलना कुर्रे शामिल हैं।
बता दें कि पुलिस परिवार ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है। पुलिस परिवार का आरोप है कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने उनसे चुनाव के समय में जो वादे और दावे किए थे उसे पूरा नहीं किया गया है। इसे लेकर राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में पदस्थ जवानों के परिजन कल पुलिस मुख्यालय और मंत्रालयों का घेराव करने निकले थे।

