May 6, 2026

CG BREAKING: मां ने अपने दो मासूम बेटों के साथ फांसी लगाकर दी जान

IMG-20211215-WA0020

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां, मां ने अपने दो मासूम बेटों के साथ घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की खबर मिलते ही कुरूद और बिरेझर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया है। यह पूरा मामला बिरेझर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धूमा में का है।


पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार ग्राम धूमा में झरना साहू 26 वर्ष ने अपने बेटे सागर 6 वर्ष और अक्षय 4 वर्ष के साथ अपने कमरे में लगे छड़ में दो साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना बुधवार सुबह 6:30 से 8:00 के बीच बताई जा रही है। घटना के वक्त मृतिका महिला झरना का पति सब्जी बेचने के लिए गया हुआ था। सुबह जब तीनों को फांसी पर लटके हुए परिजनों ने देखा तो सभी सकते में आ गए।


You may have missed