SBI के ग्राहक ध्यान दें: 150 मिनट तक ठप रहेगी बैंक की ये सर्विस
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, कुछ घंटों के लिए एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, योनो बैंकिंग की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस संबंध में एसबीआई ने ग्राहकों को अलर्ट भी कर दिया है।


We request our esteemed customers to bear with us as we strive to provide a better Banking experience. pic.twitter.com/egjni5W9FK
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) December 18, 2021
कब से है दिक्कत: एसबीआई के ट्विटर अकाउंट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 18 दिसंबर यानी आज रात 11:30 बजे से 2:00 बजे रात तक बैंकिंग सर्विस प्रभावित रहेगी। कहने का मतलब ये है कि 2:30 घंटे (150 मिनट) तक इंटरनेट बैंकिंग, योनो, योनो बिजनेस, यूपीआई सर्विस ठप रहेगी। बैंक के मुताबिक मेंटेनेंस की वजह से ये दिक्कत होगी।

