April 18, 2026

मॉल में उतरवाए गए महिला के कपड़े: वो रोती रही पर किसी को नहीं आई शर्म, जानिए मामला

mahila ke kapde1

जयपुर: जयपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आ रहा है. जहां जयपुर के JLN मार्ग पर स्थित WTP मॉल में एक महिला के साथ चेकिंग के नाम पर उसके कपड़े उतरवा दिए गए. इस दौरान महिला रोती रही लेकिन मैनेजर सेल्समैन नहीं माने. मॉल के मैनेजर ने महिला पर कपड़ा चोरी का आरोप लगाया था. हालांकि कपड़े उतरवाकर चेकिंग करने के बाद भी महिला के पास से कोई चोरी किया गया कपड़ा नहीं मिला. महिला के बैग की भी तलाशी ली गयी. पर महिला के पास से कोई कपड़ा नहीं मिला. ये मामला 20 दिसम्बर का है.


पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस तो एडिशनल कमिश्नर से मिले परिजन
इस घटना के बाद पीड़ित महिला अपने घर चली गई और परिजनों को पूरी बात बताई. जिसके बाद महिला और उसके परिजनों ने थाने में मामला दर्ज करवाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया. जिसके बाद परिजन एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा से मिले. जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया. महिला ने शोरूम के मालिक, मैनेजर समेत 4 लोगों पर केस दर्ज कराया है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

सेल्समैन ने महिला पर लगाया कपड़ा चोरी का आरोप
जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला 20 दिसंबर की शाम 7:45 पर मॉल में स्थित मार्क एंड स्पेंसर शोरूम में शॉपिंग करने गई थी. वहां उसने कुछ कपड़े पसंद किए हैं और उसे ट्राय करने के लिए ट्रायल रूम में गई. इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद एक सेल्समैन से अपने साइज के कुछ कपड़े मंगवाए. महिला ने सभी कपड़ों को ट्राय करने के बाद सेल्समैन को कपड़े लौटा दिए. लेकिन सेल्समैन ने महिला पर कपड़ा चोरी करने का आरोप लगाया. सेल्समैन के मुताबिक उसने महिला को जितने कपड़े दिए थे उसमें से महिला ने एक पीस कपड़ा कम लौटाया.

ट्रायल रूम में उतरवाए गए महिला के कपडे-
हालांकि इस दौरान पीड़ित महिला यह कहती रही कि उसने कोई कपड़ा चोरी नहीं किया है. महिला ने सेल्समैन को अपना बैग भी चेक कराया. लेकिन सेल्समैन मानने को तैयार नहीं था. उसने इसकी शिकायत शोरूम के मालिक से भी कर दी. मामला बढ़ने के बाद महिला गार्ड को बुलाया गया और उसने पीड़ित महिला की तलाशी ली. महिला गार्ड ने ट्रायल रूम में पीड़ित महिला के कपड़े उतरवाकर तलाशी ली लेकिन पीड़ित महिला के पास से कुछ नहीं मिला. जिसके बाद पीड़ित महिला रोने लगी और अपने घर चली गयी. परिजनों के कहने पर उसने थाने में केस दर्ज कराने का सोचा. लेकिन थाने में पुलिस ने केस दर्ज करने से मना कर दिया. जिसके बाद महिला के परिजनों ने एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा से मिले. जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.


You may have missed