April 21, 2026

कई पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन कल, 20 से 22 हजार तक मिलेगी सैलरी

job placement

बेमेतरा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के तत्वाधान में निजी नियोजक ने उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प कल यानि बुधवार को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में आयोजित किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में आईसीआईसीआई लिमिटेड एनआईआईटी दुर्ग जुनवानी भिलाई निजी नियोजक के रिक्त पदों की अधिसूचना प्रेषित की गई है। उक्त अधिसूचित रिक्त पद के लिए रिलेसनशिप मैनेजर की पद संख्या 20


आयुसीमा- 1 जनू 1996 के बाद का जन्म होना चाहिए

योग्यता- स्नातक 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण

वेतनमान- 20000-22000,

कार्य स्थान छत्तीसगढ़ मे कहीं भी, अधिसूचित रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करनेके लिए इच्छुक आवेदक रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बेमेतरा में बुधवार,समय 10ः30 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक उपस्थित हो सकते है।

200 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप 5 जनवरी को
जगदलपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा संचालित मॉडल कैरियर सेंटर बस्तर द्वारा 5 जनवरी 2022 को 200 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से स्वतंत्र माईक्रोफाईन प्रायवेट लिमिटेड हेतु ट्रेनी फिल्ड अफसर के 50 पदों पर और किसान मिनरल प्राइवेट लिमिटेड हेतु रिटेल, मेसन और एक्टोमेटिव के 50-50 पदों पर भर्ती की जाएगी। ट्रेनी फील्ड ऑफिसर हेतु योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण तथा रिटेल व एक्टोमेटिव हेतु दसवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, वहीं मेसन हेतु 8वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ ही परिचय पत्र लाना भी आवश्यक है।


You may have missed