May 8, 2026

रेस्टोरेंट में मसालेदार खाना खाकर बुरे फंसे मेहता साहब, अब पहुंचे शमशान घाट!

IMG_20220101_131951

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Episode Today: मेहता साहब को अंजलि भाभी (Anjali Bhabhi) से झूठ बोलना पड़ गया है भारी, मसालेदार खाने के लालच में डाइट टिफिन छोड़ रेस्ट्रोरेंट में रोजाना खाना खाने वाले मेहता साहब (Mehta Sahib) की असलियत अब जब अंजलि भाभी को पता चली तो उन्हें लेने के देने पड़ गए. अंजलि भाभी को तो आप अच्छे से जानते ही हैं उन्हें मेहता साहब की तबीयत की फिक्र हमेशा रहती हैं इसलिए तो वो उनकी सेहत का ध्यान रखते हुए उनके खाने का खास ख्याल रखती हैं. उन्हें डाइट फूड खिलाती हैं. मसाले, तीखे और तेल वाले खाने से उन्हें दूर रखती हं लेकिन इस बार मेहता साहब को अंजलि भाभी से चीटिंग करना भारी पड़ गया है.


खिलाड़ी डाइट से हुआ मेहता साहब का बुरा हाल
मेहता साहब की पोल जब से खुली है तब से अंजलि भाभी को चैन ही नहीं हैं. लिहाजा उन्होंने डाइटीशियन से मिलकर एक नया डाइट प्लान तैयार किया है. जिसका नाम है खिलाड़ी डाइट. और इसके मुताबिक अब मेहता साहब को अगले 10 दिनों तक केवल करेले ही खाने हैं. लंच से लेकर डिनर तक मेहता साहब को बस करेले ही खाने को मिलेंगे और ये सोचकर ही उनका बुरा हाल हो गया है. वो इससे बचने का उपाय भी ढूंढ रहे हैं लेकिन क्या वो बच पाएंगे

क्या हुआ तारक मेहता को
फेमस टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता अजीब-सा बरताव करने लगे हैं. तारक मेहता जिनको सब शांत, होशियार, समझदार, लेखक के रूप में पहचानते हैं वह अचानक करेले का नाम सुनते ही अपना आपा खो देते हैं. ऐसा क्या हो गया हैं कि वह किसी की कोई बात नहीं समझ रहें हैं?

क्या हुआ तारक मेहता को?
असल में करेले का तारक मेहता के दिमाग पर इस तरह प्रभाव पड़ा हैं कि उन्हें चारों तरफ सिर्फ करेले की बातें सुनाई दे रही हैं. रास्तों में करेले के बागान दिखाई दे रहें हैं. यहां तक कि वह रास्ता खो गए और चलते-चलते कब्रिस्तान पहुंच गए. उन्हें इस बात का अंदाजा ही नहीं हैं कि उन्होंने सब्जी वाली ने बेचने रखे करेलों को पैरों तले कुचलके खराब कर दिया हैं.

अब अंजलि तारक मेहता पर नाराज हो या वह घर नहीं लौटे हैं इसकी चिंता करें ऐसे हालात हैं. किसी के मन मस्तिष्क पर करेला ऐसे छा जाए कि वह अपने होश खो बैठे ऐसा ही हुआ हैं तारक मेहता के साथ. अंजलि का प्यार और फिक्र, गोकुलधामवासियों का स्नेह यहां तक की ऑफिस का काम भी तारक मेहता को याद नहीं हैं इस वक्त.

ऐसे में क्या वह घर लौटेंगे और कौन लाएगा उन्हें गोकुलधाम वापस? जानने के लिए देखते रहिये नीला फिल्म प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत तारक मेहता का उल्टा चश्मा सोमवार से शनिवार रात 8:30 बजे सब टीवी पर. इस शो के सर्जक और निर्माता श्री असित कुमार मोदी है.


You may have missed