September 15, 2026

बाइक में सारा अली खान के साथ घूम कर बुरे फंसे विक्की कौशल, थाने में दर्ज हुई शिकायत

fanse

इंदौर: विक्की कौशल के लिए नया साल नई मुसीबत लेकर आया है. नए साल पर विक्की नए पचड़े में फंस गए हैं. शूटिंग के दौरान बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाना एक्टर को भारी पड़ गया है. मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले एक शख्स ने एक फिल्म में फर्जी नंबर प्लेट की बाइक का इस्तेमाल करने पर विक्की कौशल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.


सारा अली खान के साथ बाइक पर हुए थे स्पॉट
विक्की कौशल हाल ही में इंदौर की गलियों में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए के लिए सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ स्पॉट हुए. तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें विक्की बाइक पर सारा को बैठाकर सीन को शूट कर रहे थे. इस तस्वीरों के वायरल होने के बाद शिकायतकर्ता ने एफआईआर दर्ज करवा दी.

शिकायतकर्ता ने कहा, होनी चाहिए कार्रवाई
इस बारे में शिकायतकर्ता जय सिंह यादव ने एएनआई से बातचीत में कहा, ‘फिल्म के सीक्वेंस में इस्तेमाल किया गया वाहन नंबर मेरा है. मुझे नहीं पता कि फिल्म यूनिट को इसकी जानकारी है या नहीं लेकिन यह अवैध है. वो मेरी नंबर प्लेट का इस्तेमाल बिना अनुमति के नहीं कर सकते. मैंने स्टेशन पर एक ज्ञापन दिया है. मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए.’


You may have missed