प्रदेश में सुनामी की तरह आएगी तीसरी लहर- स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव
रायपुर: प्रदेश में एक बार फिर कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ विभाग के मुताबिक सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 698 नए मरीजों की पुष्टि की गई। जिसमे राजधानी रायपुर से 222 सर्वाधिक मरीज की पुष्टि की गई। वही छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि “कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। कोरोना की यह लहर सुनामी की तरह आएगी और उतनी ही तेजी चली भी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दो-तीन दिनों में कोरोना के प्रकरणों में और इजाफा होने का अंदेशा है। आने वाले समय में कड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि कोरोना छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से इसकी दर में बढ़ोत्तरी हो रही है। कभी भी कड़ा फैसला लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति रही तो नाईट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। इससे मनोवैज्ञानिक रूप से लोगों पर प्रभाव पड़ता है।”



