May 8, 2026

भारत में लॉन्च को तैयार OnePlus 9RT, जानिए स्पेसिफिकेशन

OnePlus 9RT

OnePlus 9RT को लंबे इंतजार के बाद भारत में लॉन्च किया जा सकता है. वनप्लस ने 9 सीरीज का विस्तार करते हुए बीते साल अक्टूबर में चीन में वनप्लस 9आरटी को पेश किया था. अब यह फोन भारत में लॉन्चिंग को तैयार है. इस मोबाइल के साथ OnePlus Buds Z2 TWS को भी पेश किया जा सकता है. वनप्लस का यह दोनों प्रोडक्ट 14 जनवरी को लॉन्च होंगे. बताते चलें कि कंपनी बीते साल भारत में वनप्लस 9 सीरीज के तहत वनप्लस 9, वनप्लस 9 प्रो, वनप्लस 9आर को पेश कर चुकी है.


पुरानी रिपोर्ट में दावा किया जा चुका है कि वनप्लस 9आरटी को वनप्लस आरटी नाम से भी पेश किया जा सकता है. हालांकि अभी तक कंपनी ने स्मार्टफोन के लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है. हालांकि इसमें चीन में लॉन्च हो चुके फोन की तरह ही डिजाइन हो सकता है. इस स्मार्टफोन को भारतीय सर्टिफिकेशन बीआईएस पर लिस्टेड पाया जा चुका है. आइए वनप्लस 9आरटी और वनप्लस बड्स के बारे में जानते हैं

OnePlus 9RT के स्पेसिफिकेसन
चीन में लॉन्च हो चुके वनप्लस 9आरटी के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस सैमसंग ई4 एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स की है. इसका रिफ्रेश रेट 120hz है.

OnePlus 9RT का प्रोसेसर व रैम
OnePlus 9RT के हार्डवेयर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो 12 जीबी तक के रैम के साथ काम करता है. इसमें 256 जीबी यूएफएस 3.1 इंटरनल स्टोरेज है. यह फोन 19067.44 MM2 स्पेस कूलिंग सिस्टम के साथ आता है, जो स्मार्टफोन को गेमिंग के दौरान ठंडा रखता है.

OnePlus 9RT का कैमरा सेटअप
OnePlus 9RT के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला सोनी IMX766 का सेंसर दिया गया है. दोनों ही ऑप्टीकल और इलेक्ट्रोनिक इमेज स्टेबलाइजेशन का फीचर दिया गया है. साथ ही इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है, जो 123 डिग्री फील्ड व्यू को कैप्च कर सकता है. साथ ही इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. हालांकि भारत में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट में कुछ बदलाव होंगे या नहीं, वो तो लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगा.

वनप्लस बड्स जेड2 के स्पेसिफिकेशन
वनप्लस बड्स जेड 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 11 एमएम का डाइनैमिक ड्राइवर यूनिट के साथ आता है. इसमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन का फीचर्स दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर लगातार 38 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकती है.


You may have missed