August 19, 2026

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, ‘WORK FROM HOME’ का आदेश जारी

IMG-20220111-WA0014

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालय एवं समस्त विभाग अध्यक्ष कार्यालयों के संचालन वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी किये गए हैं।


प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सचिव एवं विभागाध्यक्ष अपने निवास से वर्क फ्रॉम होम करेंगे। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं है वे कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम कार्य कर सकेंगे। साथ ही ऐसे अधिकारी जिन्हें कोविड-19 से संबंधित ऐसी कोई असुविधा हो जिससे वे कार्यालय आने में असमर्थ हो तो वे भी वर्क फ्राम होम कर सकेंगे।

सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और मोबाइल के माध्यम से हमेशा संबंधित अधिकारियों से संपर्क में रहेंगे। ताकि आवश्यकता पड़ने पर मंत्रालय/संचालनालय में भी कार्य निष्पादन करने बुलाया जा सके।


You may have missed