चलती ट्रेन में लड़की ने युवक पर फेंका एसिड, चेहरा बुरी तरह झुलसा
भोपाल: गंजबासौदा से दमोह जाने वाली विंध्याचल एक्सप्रेस में सोमवार को एक युवती ने युवक के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। चलती ट्रेन में हुए इस हादसे में युवक बुरी तरह झुलस गया। हादसे के वक्त आस-पास मौजूद लोगों ने युवक को झुलसता देख उसे कंबल डालक बचाने की कोशिश की। घटना गंजबासौदा रेलवे स्टेशन के आउटर इलाके की बताई जा रही है। हमले में घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान मौजूद लोगों का दावा है कि किसी युवती ने युवक पर एसिड फेंका है। हालांकि, अभी तक युवक ने पुलिस को अपना बयान नहीं दिया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।



