April 29, 2026

ब्रेकिंग: राजधानी रायपुर में ओमिक्रान ने दी दस्तक, चार मरीजों की पुष्टि

omic

रायपुर। कोरोना वायरस (कोविड-19) के नए वैरिएंट ओमिक्रान ने अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दस्तक दे दी है। राजधाइ में चार लोगों में ओमिक्रान की पुष्टि हुई है। उनमें से दो तो यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) से लौटे थे। वहीँ दो यही इसकी चपेट में आये है।


छत्तीसगढ़ के एपिडेमिक कंट्रोल विभाग के डाइरेक्टर डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया, हमने जिन लोगों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच के लिए ओडिशा के भुवनेश्वर भेजे थे, उनमें चार की रिपोर्ट आई है। उनमें ओमिक्रान वेरिएंट का संक्रमण पाया गया है। सभी रायपुर के हैं। इनमें से दो की ट्रेवल हिस्ट्री है। वे लोग UAE-दुबई से वापस लौटे थे।


You may have missed