छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: प्रदेश में सर्द होगी रातें, दिन का बढ़ेगा तापमान
रायपुर: प्रदेश में बारिश लगभग थम चुकी है। राज्य के किसी भी जिले में अभी बारिश के आसार नहीं है। दूसरी ओर बादलों के छंटते ही एक बार फिर ठंड लौट आई है। शनिवार रात से तापमान में शुरू हुई गिरावट रविवार को भी जारी रही। सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से थोड़ा ही ज्यादा रिकार्ड किया गया। पेंड्रा में सबसे सर्द रहा यहां तापमान 10.2 डिग्री है।


राजधानी रायपुर का भी न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 18 जनवरी तक तापमान में इसी तरह की गिरावट जारी रहेगी। दिन का तापमान 2-3 डिग्री चढ़ेगा, जबकि रात का गिरेगा। इस गिरावट की वजह उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी है। जिसके चलते सर्द हवाएं आ रही हैं। फिलहाल को विक्षोभ या फिर द्रोणिका नहीं, जिससे की मौसम में बदलाव हो सके।

