सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, BSF में 788 पदों पर होगी भर्ती
नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। सीमा सुरक्षा बल यानी BSF ने कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है। महिला और पुरुष दोनों इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।


बीएसएफ कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के तहत कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) पदों पर 2788 भर्तियां की जाएंगी। इनमें 2651 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं और 137 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बीएसएफ भर्ती की खास बातें
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 15 जनवरी 2022
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 28 फरवरी 2022
कहां आवेदन करेंः rectt.bsf.gov.in
न्यूनतम योग्यताः 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास
वांछित योग्यताः संबंधित ट्रेड में दो साल अनुभव या आईटीआई का सर्टिफिकेट
आयु सीमाः 1 अगस्त 2021 को 18 से 23 साल
वेतनमानः लेवल -3, पे स्केल 21,700 से 69,100 रुपए तक
बीएसएफ कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में दो साल का अनुभव या वोकेशनल इंस्टीट्यूट या आईटीआई से एक साल का सर्टिफिकेट कोर्स के साथ ट्रेड में कम से कम एक साल का अनुभव या दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
बीएसएफ की भर्ती प्रक्रिया
आवेदकों का चुनाव परीक्षा और वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इसमें शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट शामिल है।

