प्रेमिका के भाई की पिटाई से बचने के लिए तालाब में कूदा युवक हुआ रहस्यम ढंग से लापता
सारंगढ़-बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ से एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक प्रेमिका के भाई की पिटाई से बचने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। जिसके बाद से वह रहस्यम ढंग से लापता हो गया है। कई घंटों से युवक की खोज जारी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।


युवक के साथ मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की देर शाम एक युवक के तालाब में कूदने की खबर सामने आई है। युवक का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की खबर जैसे ही लड़की के भाई को लगी वो तालाब के पास ले जाकर उस युवक को मारने लागे मार से बचने के लिए युवक तालाब में कूद गया जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व आपदा मोचन दल के द्वारा तलाब में युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने युवक के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का नाम लोमेश साहू 21 वर्ष बताया जा है। कई घंटो से युवक की खोज जारी है।

