April 21, 2026

गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल में नहीं बांटी मिठाई, तो ग्रामीणों ने की शिक्षकों की पिटाई

bharat

भरतपुर: देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। स्कूल-कॉलेजों से लेकर दफ्तरों में भी झंडारोहण किया गया और खुशियों के साथ कई जगहों पर मिठाईयां भी बांटी गई। इसी कड़ी में एक खबर राजस्थान के भरतपुर से सामने आ रहा है। जहां गणतंत्र दिवस के मौके पर एक स्कूल में मिठाई नहीं बांटी गई तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने शिक्षकों से गाली-गलौच और दुर्व्यवहार किया। इतना ही नहीं, शिक्षकों के साथ गांववालों ने मारपीट भी शुरू कर दी।


मिठाई नहीं बांटने से नाराज हुए ग्रामीण
मामला नदबई थाना इलाके के गांव लालपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल का है। स्कूल में बुधवार को 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के बाद जब स्कूल की तरफ से मिठाई नहीं बांटी गयी तो नाराज ग्रामीणों ने शिक्षकों के साथ धक्का मुक्की शरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, हर साल कार्यक्रम के बाद स्कूल की तरफ से मिठाई वितरित की जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ, जिससे नाराज ग्रामीणों ने शिक्षकों के साथ विवाद शुरू हो गया।

कोरोना की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे बच्चे
स्कूल के प्राचार्य जयसिंह के मुताबिक, गणतंत्र दिवस कार्यक्रम स्कूल में मनाया गया और झंडारोहण किया गया। कोरोना की वजह से कार्यक्रम में बच्चों को नहीं बुलाया गया। गांव के कुछ असामाजिक तत्व आ गए और उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बच्चों को बुलाना चाहिए था और मिठाई बांटनी चाहिए थी। इसी बात को लेकर उन्होंने शिक्षकों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी थी।


You may have missed