BIG NEWS: बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को कराया गया अस्पताल में भर्ती
बेंगलुरु: बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली आईपीएल ऑक्शन के लिए बेंगलुरु पहुंचे हुए है। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है की उन्हें अस्पताल में भर्ती कराय गया है। बताया जा रहा है कि गांगुली को कारडिएक चेक अप ( दिल का चेकअप) करने के लिए बेंगलुरु के नरायणा हेल्थ सिटी में भर्ती किया गया है। अस्पताल के चैयरमैन डॉक्टर देवी शेट्टी और उनकी टीम गांगुली के टेस्ट कर रहे हैं।


बता दें कि बेंगलुरु में शनिवार और रविवार को आईपीएल का ऑक्शन होने वाला है। ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए ही बीसीसीआई के अध्यक्ष गांगुली बेंगलुरु पहुंचे थे। हालांकि अब उनका ऑक्शन में हिस्सा लेना मुश्किल लग रहा है। ऑक्शन में इस बार 590 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जानी है।

