April 22, 2026

राजधानी में शराब पर मिली 35 प्रतिशत की छूट, ऑफर सुन उमड़ी दुकानों के बाहर भीड़

WINE1

नई दिल्ली: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में शराब की दुकानों पर शनिवार को शराब पीने वालों की लंबी कतारें देखी गईं क्योंकि कुछ दुकानों ने कई ब्रांड की शराब पर छूट की पेशकश की थी।


शराब की दुकानों के बाहर लगी लंबी लाइन
दिल्ली के जहांगीरपुरी, शाहदरा और मयूर विहार सहित कई अन्य इलाकों में शराब की दुकानों ने कुछ ब्रांड पर 35 प्रतिशत तक की छूट दी थी, जिसके बाद शराब की दुकानों के बाहर लंबी लाइनें लग गईं।

शराब पर क्यों मिल रही है इतनी छूट?
पूर्वी दिल्ली में शराब की दुकान के एक कर्मचारी ने कहा कि शराब की दुकानों को मार्च के अंत तक अपना स्टॉक खत्म करना होगा क्योंकि नए वित्त वर्ष में लाइसेंस रिन्यू होगा।


You may have missed