12 साल की लड़की से गैंगरेप, भाई ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां भाई ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर 12 साल की बहन से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार हैं। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बूढ़ाडांड गांव का है।


दोस्तों ने भी बारी-बारी से किया दुष्कर्म
बताया गया कि शुक्रवार शाम को उसके भाई ने फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया था। फिर उसे सुनसान जगह पर ले गया। यहां पहले उसने डरा धमकाकर लड़की से रेप किया। इसके बाद उसके 2 दोस्तों ने भी बारी-बारी से लड़की से दुष्कर्म किया है। घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार हैं। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बूढ़ाडांड गांव का है।
किसी तरह घर पहुंची बच्ची
घटना के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए थे। जिसके बाद देर शाम लड़की किसी तरह से घर पहुंची और अपने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

