April 22, 2026

खुशखबरी: एम्स में 2 लाख तक सैलरी के साथ बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

JOB2

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी एम्स देवधर ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है। एम्स देवघर भर्ती 2022 के लिए आवेदन एम्स पटना की वेबसाइट aiimspatna.org पर जाकर करना है। एम्स देवघर फैकल्टी भर्ती 2022 के लिए आवेदन रोजगार समाचार पत्र में भर्ती विज्ञापन प्रकाशित होने से 30 दिन तक होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म की हॉर्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ एम्स पटना के रिक्रूटमेंट सेल के पते पर भेजना है।


एम्स देवघर फैकल्टी भर्ती 2022 की वैकेंसी का डिटेल
प्रोफेसर- 28
एडिशनल प्रोफेसर- 23 पद
एसोसिएट प्रोफेसर- 24 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर- 45 पद

आवश्यक शैक्षिक योग्यता
जो उम्मीदवार एम्स देवघर में एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के इच्छुक हैं वे शैक्षिक योग्यता के संबंध में डिटेल जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

एम्स देवघर भर्ती 2022 के लिए चयन प्रक्रिया
एम्स देवघर में फैकल्टी के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से होगा। सेलेक्शन प्रोसेस में एकेडमिक, रिसर्च क्रेडेंशियल आदि का रिव्यू शामिल होगा। पब्लिकेशन, एकेडमिक अवार्ड्स, रिसर्च पेपर, कॉन्फ्रेंस में प्रेजेंटेशन भी शामिल होगा।

एम्स देवघर में फैकल्टी की सैलरी
प्रोफेसर- पे बैंड-4 (1,68,900- 2,20,400)
एडिशनल प्रोफेसर- पे बैंड-4 (1,48,200- 2,11,400)
एसोसिएट प्रोफेसर- पे बैंड-4 ( 1,38,300- 2,09,200)
असिस्टेंट प्रोफेसर- पे बैंड 3 ( 1,01,500-1,67,400)


You may have missed