April 22, 2026

वेलेंटाइन डे पर मिलने नहीं आया प्रेमी, तो नाराज युवती ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

fansii

भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने इसलिए फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली क्योकि प्रेमी उससे वेलेंटाइन डे पर मिलने नहीं आया। वहीं घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची नेवई पुलिस ने शव को मरच्यूरी में रखवा दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।


नेवई टीआई भारती मरकाम ने बताया कि प्लाट नंबर 372/5 स्ट्रीट 3 प्रगति नगर रिसाली निवासी दीक्षा समुद्र (22 वर्ष) ने शाम को पीजी रुम में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है। घटनास्थल से सुसाइडल नोट भी मिला है। जिसपर पारिवारिक परेशानी आदि का उल्लेख है।

मृतका नवंबर 2021 से पीजी में रह रहीं है। दीक्षा 2 डी एस 55 सुभाष नगर बड़े बचेली दक्षिण बस्तर में रहती है। पुलिस जांच में पता चला कि छात्रा का प्रेमी वेलेंनटाइन डे के दिन उससे मुलाकात करने नहीं पहुंचने से घटना को अंजाम देना बताया जा रहा है। फिलहाल नेवई पुलिस जांच कर रही है और सबूत जुटा रही है। जिसके आधार आगे की कार्रवाई करेगी।


You may have missed