एक बार फिर अतरंगी अवतार में नजर आई उर्फी जावेद, यहां देखें Video
मुंबई: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद अब एक बार फिर अपने हॉट लुक की वजह से चर्चाओं में हैं। वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय हैं तथा आए दिन अपनी अजीबोगरीब ऑउटफिट को लेकर यूजर्स का ध्यान खींचती रहती हैं। एक बार फिर उर्फी का अतरंगी अवतार उनके प्रशंसकों को पसंद आ रहा है।


वही अपने छोटी एवं अजब-गजब ड्रेस के कारण उर्फी जावेद के बहुत चर्चे होते हैं। आए दिन उनकी फोटोज वायरल भी होती हैं। ऐसे में उर्फी को प्रशंसा के साथ-साथ ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ती है। मगर उर्फी जावेद ने एक रूल सेट कर दिया है कि ट्रोल्स का उनपर कोई प्रभाव नहीं है। इस बार उनका अगला आउटफिट और भी यूनीक है।
View this post on Instagram
उन्होंने बिकिनी स्टाइल की ब्लू ड्रेस पहनी है जिसे देख ट्रोल्स का वापस आना तय है। उर्फी के इस बिकिनी स्टाइल ड्रेस का अपर पार्ट टॉप की तरह है पर लोवर पार्ट बिल्कुल बिकिनी स्टाइल में डिजाइन किया हुआ है। लोवर पार्ट में कट-आउट्स भी हैं जो इसे बिकिनी स्टाइल से थोड़ा डिफरेंट लुक दे रहा है।

