April 18, 2026

छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट: पुलिस ने मकान में दबिश देकर 3 महिलाओं समेत एक युवक को पकड़ा

IMG_20220312_192509

जांजगीर: छत्तीसगढ़ में पुलिस ने एक बार फिर देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। वहीं पुलिस ने मौके से 3 महिलाओं समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। सेक्स रैकेट का यह रैकेट जांजगीर जिले शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के एक मकान में चलाया जा रहा था। पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की है और मौके से 3 महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के मुताबिक, शिवरीनारायण‎ नगर के मेला ग्राउंड के पास एक घर में सैक्स रैकेट चलने की पुलिस को शिकायत मिली थी। पुलिस को बताया गया था कि यहां रहने वाली एक महिला बाहर से लड़कियां और महिलाओं को लाकर उनसे धंधा करवाती है। इसी शिकायत के आधार पर शुक्रवार रात पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जिसके बाद पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आस-पास के लोगों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 01 में रहने वाली महिला काफी समय से इस काम में लगी थी। जिसकी वजह से यहां पर माहौल भी खराब हो रहा था। उनका कहना है कि कई बार पुलिस से शिकायत की जा चुकी थी। मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। अब पुलिस ने यहां रेड मारी है।

लोगों का यह भी कहना है कि इससे पहले ही यहां कार्रवाई हुई है। इसके बावजूद महिला ने ये धंधा बंद नहीं किया है। पुलिस ने इस मामले में मुंगेली के एक युवक, बेमेतरा, बलौदाबाजार और बिलासपुर की महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।


You may have missed