May 6, 2026

छत्तीसगढ़: ट्रैक्टर और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत..हादसे में 5 लोगों की मौत..15 से ज्यादा लोग गंभीर

acci

गरियाबंदः छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मंगलवार को ट्रैक्टर और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लोग मजरकट्टा गांव के रहने वाले है। मंगलवार को ये सभी ट्रैक्टर में सवार होकर छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान जोबा मोड़ के पास ट्रैक्टर और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


You may have missed