रायपुर में होली के त्यौहार के बीच चाकूबाजी और युवतियों पर ब्लेड से हमला
रायपुर: राजधानी रायपुर में लेडी गैंग ने दो युवतियों पर किया ब्लेड से हमला कर दिया। हिस्ट्रीशीटर मुस्कान रात्रे ने पुराने विवाद में दो युवतियों को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। हमले में अंजली राणे और उसकी रिश्तेदार को गाल और सीने में चोटे आई है। आरोपी मुस्कान रात्रे, मीरा रात्रे, रोशनी रात्रे और सुनीता रक्सेल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मौदहापारा पुलिस आरोपी महिलाओं की पतासाजी में जुटी है।


वहीं राजधानी रायपुर में होली के जश्न के माहौल के बीच हत्या के प्रयास का एक मामला सामने आया है। इस केस में एक नाबालिग ने 38 साल के शख्स पर चाकू से जानलेवा वार कर दिया। हमलावर नाबालिग तेलीबांधा के श्याम नगर इलाके का रहने वाला है। शुक्रवार को पुलिस ने इसे पकड़ लिया और अब इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
तेलीबांधा इलाके में होलिका दहन के दौरान राहुल सिंह यादव नाम का एक युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ श्याम नगर के बड़ झाड़ चौक के पास खड़ा होकर बातें कर रहा था। इसी बीच नाबालिग वहां आया होलिका कब जलाओगे यह सवाल पूछने पर नाबालिग और राहुल के साथ पहले से ही खड़े युवकों के बीच विवाद हो गया। नाबालिग ने अपने हाथ में पहने हुए कड़े से राहुल पर वार कर दिया। आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव किया तो नाबालिग वहां से भाग गया। बाद में राहुल भी अपने घर चला गया।
कुछ घंटों बाद राहुल ने अपने दोस्त कोमल साहू को फोन कर बताया कि नाबालिग ने घर में घुसकर उस पर चाकू से वार कर दिया है। दरअसल होलिका दहन के दौरान हुए झगड़े का बदला लेने, बाद में वही नाबालिग राहुल के घर में घुसा और चाकू से उसकी हत्या का प्रयास किया। वो घर से ही चाकू लेकर हमला करने की नीयत से राहुल के घर में घुसा था। इस हमले में राहुल का पेट और पसलियां कट गईं । गंभीर अवस्था में उसे अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया।
हमले की जानकारी तेलीबांधा थाने में भी दी गई। अब पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। नाबालिग भी श्याम नगर का रहने वाला है, घर से ही पुलिस ने इसे पकड़ा। अब मामले की जांच जारी है। दूसरी तरफ इस घटना में घायल राहुल का इलाज अंबेडकर अस्पताल में हो रहा है।

