पानी से भरा गुब्बारा मारने पर पलटा सवारियों भरा ऑटो, VIDEO देख दहल जाएगा आपका दिल
बागपत: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक ऑटो चलते-चलते तब पलट गया जब उसपर पानी से भरा गुब्बारा मारा गया इस ऑटो में कई लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि यह मामला उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर हुई है।


हाइवे पर पलट गया ऑटो
जानकारी के मुताबिक, ये घटना बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर हुई। होली खेलते वक्त युवकों ने पानी से भरा गुब्बारा तेज रफ्तार ऑटो पर फेंक दिया, जिससे अनियंत्रित होकर ऑटो हाइवे पर ही पलट गया।
ऑटो में सवार लोगों को लगी चोट
बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार लोगों को चोट आई है। गनीमत रही कि घटना के वक्त पीछे से कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो में देखा जा सकता है कि गुब्बारा मारने के तुरंत बाद ऑटो ड्राइवर कंट्रोल खो देता है और ऑटो पलट जाता है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: एक वायरल वीडियो में बागपत में तेज़ रफ़्तार से आ रहा ऑटो पानी से भरा गुब्बारा लगने से पलटता दिख रहा है। pic.twitter.com/GtGT5lQhxv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 20, 2022
वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए बागपत सीओ अनुज मिश्रा ने कहा कि कोतवाली बागपत को सोशल मीडिया से वीडियो प्राप्त हुआ जिसमें गुब्बारा फेंकने से ऑटो पलटता दिख रहा है, पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की। इस घटना में ऑटो सवार दो व्यक्तियों को हल्की चोटें आई हैं, अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

