November 21, 2026

मां बनने वाली हैं अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर, बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीरें

sonam kapoor

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बनने वाली हैं। उन्होंने बेबी बंप की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर कर प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के तकरीबन 4 साल बाद वह मां बनने वाली हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों में सोनम कपूर ब्लैक कलर का टॉप पहनकर सोफा पर लेटी दिख रही हैं और उन्होंने अपना सिर अपने पति आनंद आहूजा की गोद में रखा हुआ है।


 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

सोनम कपूर और आनंद ने बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है और बहुत खूबसूरत कैप्शन के साथ इसे शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि “चार हाथ… तुम्हें वो सबसे अच्छी परवरिश देने के लिए जो हम तुम्हें दे सकते हैं। दो दिल.. जिनके धड़कनें अब तुम्हारे साथ ही धड़केंगी, रास्ते पर तुम्हारे द्वारा रखे गए हर कदम पर। एक परिवार… जो तुम पर हमेशा प्यार और सपोर्ट बनाए रखेगा। तुम्हें वेलकम करने के लिए अब सब्र नहीं हो रहा है। सोनम कपूर को अभी से ही शुभकामनाएं मिल रही हैं। बॉलिवुड से लेकर आम फैंस तक शुभकामनाओं का सिलसिला बनाकर रखे हुए हैं।


You may have missed