महंगाई का एक और झटका: 50 रुपये महंगा हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर
नई दिल्ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर को 50 रुपये महंगा कर दिया गया है। सूत्रों ने जानकारी दी कि घरेलू रसोई गैस रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर अब 949.50 रुपये का हो गया है।


दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में मंगलवार से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी होने से अब नई कीमतें लागू हो गई हैं। दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 976 रुपये का हो गया है। इसके अलावा चेन्नई में 965.50 रुपये और लखनऊ में 987.50 रुपये का हो गया है। 6 अक्टूबर 2021 के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में यह पहली बढ़ोतरी है।

