Bastar Fighters: आरक्षक के 2 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, यहां पढ़ें पूरी खबर
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नक्सलियों के खात्मे और बस्तर में पुलिस का बेहद अंदरूनी क्षेत्रों में संपर्क बढ़ाने के लिहाज से बस्तर फाइटर्स को तैयार किया जा रहा है। इस फोर्स में युवा भी बस्तर के ही जिलों से लिए जा रहे हैं। जो बस्तर के मिट्टी, जंगल और हालातों को बखूबी समझते हैं।


सरकार का मानना है कि इससे पुलिस में बस्तर के युवाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और बस्तर पुलिस को नई धार मिलेगी। बस्तर फाइटर्स में आरक्षक के 2100 पदों पर भर्ती की जानी है। बस्तर संभाग के सातों जिले बस्तर , दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर व कोंडागांव युवाओं की भर्ती होगी
इन पदों के लिए 1 लाख 48 हजार आवेदन
वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस के उपनिरीक्षक , प्लाटून कमांडर और सूबेदार के 975 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। पूरे प्रदेश से इन पदों के लिए 1 लाख 48 हज़ार से अधिक आवेदन मिले हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस डिपार्टमेंट के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि इन आवेदकों की शारीरिक नापजोख और प्रमाण-पत्रों की जांच मई के चौथे सप्ताह में पूरी करें। मई के पहले सप्ताह से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

