April 21, 2026

युवक ने जिसके लिए करवाया अपना लिंग परिवर्तन, अब उसी ने कर किया शादी से इनकार

IMG-20220401-WA0000

चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने दोस्त से शादी करने के लिए लिंग परिवर्तन करवा लिया। लेकिन हैरानी की बात ये है कि जिस युवक के लिए सेक्स चेंज करवाया अब उसी ने ही शादी करने से इंकार कर दिया।


मामला पंजाब के अमृतसर का है। खबर है कि शादी का झांसा देकर अर्जुन नाम के एक युवक ने अपने ही दोस्त रवि को लड़के से लड़की बनवा दिया। इसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली। शादी के बाद लड़के ने उसको (रवि) को अपनों से अलग कर दिया। रवि अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए जेंडर चेंज कराने के बाद रिया बनी थी।

शादी के बाद कुछ समय तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में हालात बिगड़ने लगे। कुछ दिनों बाद अर्जुन ने उसे छोड़ दिया और अब वह उसे किन्नरों के हवाले करने चाहता है। खबरों के मुताबिक यह मामला अब पुलिस के पास है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस रिया को न्याय दिलाने के लिए जांच कर रही है।

रवि और अर्जुन पुराने दोस्त थे। तीन साल पहले रवि जागरण में अपने दोस्त अर्जुन के साथ काम करता था। धीरे धीरे दोनों रिश्ते में आए। अर्जुन ने रवि से शादी करने की बात कही। लेकिन अर्जुन ने रवि से कहा कि वह पहले लड़की बने तो ही शादी करेगा। रवि ने अर्जुन की बात मान ली। जेंडर चेंज कराने के बाद दोनों ने शादी की।

नामी मीडिया संस्थान की खबर के मुताबिक, रवि उर्फ रिया ने बताया कि जेंडर बदलने के बाद उसका नाम अर्जुन ने रिया जट्टी रख दिया। अर्जुन जंडियाला का रहने वाला है और जागरण में काम करता था। शादी के 3 साल बाद अर्जुन ने उसे छोड़ दिया और अब वह उसे किन्नरों के हवाले करना चाहता है। मामला पुलिस के पास है।


You may have missed