May 19, 2026

फिर बढे पेट्रोल और डीजल के दाम, सोने और चांदी की कीमतों में हल्का बदलाव

petrol__diesel_price_19282623

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं सोने और चांदी की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है।


पेट्रोल का भाव
रायपुर में पेट्रोल का भाव 109.79 रुपए प्रति लीटर है। अंबिकापुर में 110.93 रुपए प्रति लीटर, बिलासपुर में 110.50 रुपए, जगदलपुर में 112.63 रुपए और कोरबा में पेट्रोल 109.47 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। बीजापुर में पेट्रोल सबसे कम दाम पर मिल रहा है, यहां पेट्रोल का भाव 109.10 रुपए प्रति लीटर है।

डीजल का भाव
रायपुर में डीजल 101.16 रुपए प्रति लीटर के भाव से बेचा जा रहा है। अंबिकापुर में 102.29 रुपए, बिलासपुर में 101.86 रुपए, जगदलपुर में 103.95 रुपए और कोरबा में 100.85 रुपए प्रति लीटर डीजल की कीमत है।

सोने का भाव
छत्तीसगढ़ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 5,089 रुपए प्रति ग्राम है। कल भी सोने का भाव 5,105 रुपए प्रति ग्राम था।

चांदी का भाव
छत्तीसगढ़ में आज चांदी का भाव 71.40 रुपए प्रति ग्राम है। कल चांदी की कीमत 71.30 रुपए प्रति ग्राम थी।


You may have missed