April 17, 2026

बड़ी खबर: विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के काफिले से टकराकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत

MAUTT

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के काफिले ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है।


जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का काफिला बिलासपुर से रायपुर आ रहा था तभी नेशनल हाईवे में काफिला हादसे का शिकार हो गया। स्पीकर महंत के पायलेटिंग वाहन ने नांदघाट के पास बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। नांदघाट पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।


You may have missed