April 19, 2026

Video viral : गले में वरमाला डालते ही दुल्हन ने दूल्हे पर की थप्पड़ों की बारिश

DULHAN NE DULHE KO

लखनऊः अक्सर शादी-ब्याह से ऐसी फोटोज और वीडियो वायरल हो जाती है जो चर्चाओं का विषय बन जाती है। ठीक इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस वीडियो में देखा जा सकता है कि विवाह समारोह के दौरान दुल्हन ने दूल्हे पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसा दिए। यकीन नहीं आता तो पहले यह वीडियो देखिए, फिर आगे की खबर पढ़िए।


यूपी के हमीरपुर में एक शादी समारोह के दौरान जयमाला कार्यक्रम के दौरान जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन ने गले में वरमाला डाली वैसे ही उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने दूल्हे पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाए। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, हमीरपुर के थानाक्षेत्र ललपुरा के स्वासा बुजुर्ग गांव निवासी राम मनोहर वर्मा की छोटी पुत्री रोशनी की रविवार को शादी थी। जिसकी बारात रविवार को जालौन के थानाक्षेत्र आटा अंतर्गत चमारी गांव से आई थी। यहां पर द्वारचार के बाद जब जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ तो पहले दूल्हे ने दुल्हन को वरमाला पहनाई। इसके बाद जब लड़की की बारी आई तो उसने अचानक से दूल्हे के गाल पर तमाचे जड़ना शुरू कर दिए।

दुल्हन के इस रवैये पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से लाठी डंडे तक चल गए। इसके बाद पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझा कर शादी की रस्में पूरी की। हालांकि पुलिस के अनुसार मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है।स्थानीय ग्रामीणों के लड़की को दूल्हा पसंद नहीं था, शायद इसी वजह से वह नाराज थी। वहीं दुल्हन के पिता के अनुसार लड़की को कभी-कभी दौरे आते हैं।

 


You may have missed