April 19, 2026

पति फोन पर करता था दूसरी महिला से घंटो बात, नाराज पत्नी ने उतारा मौत के घाट

IMG-20220419-WA0005

रायपुर: राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।


बताया जा रहा है कि मृतक पति घंटो किसी महिला से फोन पर बात करता था। जिससे आरोपी महिला नाराज रहती थी इसी बात को लेकर दोनों के बीच रविवार रात को विवाद हुआ और पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कराया। सुबह जब देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पास के रहने वाले अन्य लोगों ने दरवाजा खटखटाया। महिला ने दरवाजा नहीं खोला शक होने पर खिड़की से देखा तो महिला पति को पानी पिला रही थी। इसके बाद लोगों ने महिला से जैसे-तैसे गेट खुलवाया तो महिला ने बताया कि उसके पति खुद के सिर में पत्थर पटक लिए हैं और उनकी मौत हो गई है।

इसकी जानकारी उरला थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची पुलिस को भी महिला ने गुमराह किया। महिला ने बताया कि लड़ाई के बाद उसके पति ने खुद ही अपने सिर में पत्थर पटक कर जान दे दी। घटना और चोट को देखते हुए, पुलिस ने महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि लड़ाई के बाद उसने सोते वक्त हत्या कर दी।


You may have missed