April 19, 2026

युवक ने शादी के कार्ड पर छपवा दिया ‘KGF 2’ का ये फेमस डायलॉग

IMG-20220420-WA0002

अक्सर ऐसे कई शादियों के कार्ड होते हैं जो किसी कारणवश सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते है इसी कड़ी में इन दिनों एक शादी का कार्ड इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
कहा जा रहा है कि वो कार्ड ‘केजीएफ 2’ के किसी फैन ने अपनी शादी के लिए छपवाया है, हालांकि हम इस बात का दावा नहीं करते। लेकिन सोशल मीडिया पर इस कार्ड की जबरदस्त चर्चा हो रही है, और चर्चा की वजह है इस पर लिखा एक खास कैप्शन जिसे पढ़कर लोगों को हंसी आ रही है।


इस वेडिंग कार्ड पर बकायदा दूल्हा-दुल्हन का नाम लिखा है। शादी का समय और जगह लिखी है. इसके साथ ‘केजीएफ 2’ के डायलॉग के अंदाज़ में एक कैप्शन लिखा है जो काफी फनी है। कार्ड पर लिखा है, ‘Marriage… Marriage…Marriage. I dont Like it, I avoid, but my relatives like Marriage i can’t avoid.’ इसका मतलब है ‘शादी…शादी…शादी. मुझे पसंद नहीं है मैं नज़रअंदाज़ करता हूं, पर मेरे रिश्तेदारों को शादी पसंद है. मैं नज़रअदाज़ नहीं कर सकता’। इंटरनेट पर ये वेडिंग कार्ड जबरदस्त वायरल हो रहा है।


You may have missed