October 28, 2026

सरकारी नौकरी 2022: स्टाफ नर्स और सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के पदों पर निकली बंपर भर्ती

sarkari naukri

रायपुर: छत्तीसगढ़ नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से स्टाफ नर्स और सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है।


इतने पदों पर होगी भर्ती
छत्तीसगढ़ नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा कुल 829 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। जिसमें स्टाफ नर्स के पद के लिए 805 और सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के लिए 24 पद शामिल हैं।

योग्यता
स्टाफ नर्स के पद पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों के पास जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) में 3 साल के अनुभाव के साथ डिप्लोमा या बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बी.एससी में 2 साल का अनुभव होना चाहिए।

वहीं, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के पद पर आवेदन के लिए आप ग्रेजुएट होने चाहिए। साथ ही आपके पास कंप्यूटर एप्लीकेशन या बी.ई. (कंप्यूटर साइंस) या बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस) या बीसीए में एक डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन के लिए 18 से 64 साल की आयु सीमा तय की गई है। वहीं आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी को 300,ओबीसी को 200 और सभी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, महिला उम्मीदवारों और PWD उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cghealth.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

इतना मिलेगा वेतन
स्टाफ नर्स के पद पर चुने जानें पर 16 हजार रुपये प्रति माह का वेतन मिलेगा। वहीं, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के पद के लिए 13,650 रुपये प्रति माह वेतन तय किया गया है।

जानिए कैसे होगा चयन
इन पदों पर आवेदन देने वाले उम्मीदवारों का चयन शिक्षा योग्यता और अनुभव के आधार पर होगा।


You may have missed