IPL 2022: लड़की ने घुटनों पर बैठकर LIVE मैच में ब्वॉयफ्रेंड को किया प्रपोज, देखें Video
नई दिल्ली: LIVE मैच के दौरान कभी-कभी कुछ ऐसी क्लिप वायरल हो जाती है, जिसे वायरल होने में समय नहीं लगती। ठीक ऐसा ही एक नजारा RCB vs CSK मैच के बीच देखने को मिला। दरअसल हुआ यूं कि चेन्नई की पारी के दौरान लड़के ने नहीं बल्कि लड़की ने घुटने पर बैठकर सरेआम अपने ब्वॉयफ्रेंड को प्रपोज किया और लड़के ने भी हसंते हुए स्वीकार कर लिया।


Santhosham ga undandi🙌🏻 pic.twitter.com/houNPcolYW
— Varma (@Varma____) May 4, 2022
दरअसल, चेन्नई सुपरकिंग्स टीम जब आरसीबी की ओर से रखे गए 174 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तभी स्टेडियम में मौजूद एक लड़की ने घुटने पर बैठकर अपने ब्वॉयफ्रेंड को प्रपोज किया। लड़की ने आरसीबी की जर्सी पहने लड़के को अंगूठी पहनाई, इसके बाद दोनों हंसते हुए गले लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ दोनों का वेलकम किया। ये पूरा वाकया कैमरे में कैद गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

