April 22, 2026

कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, हथेली पर लिखा था ‘LOVE YOU MANJU

IMG_20220510_191525

छत्तीसगढ़ से लगे ओडिशा के बरगढ़ जिले में मंगलवार को एक कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने अपनी हथेली पर लिखा, ‘I Love You Manju’। पुलिस ने बताया कि मंजू कैदी की पत्नी का ही नाम था। पुलिस ने उसे दो दिन पहले ही उसे उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में ही गिरफ्तार किया था। जमानत नहीं मिलने के कारण उसे जेल भेज दिया गया था।


जानकारी के मुताबिक, सोहेला के ग्राम पेटुपाली निवासी मोहित राउतिया (35) सोहला उपजेल में बंद था। तड़के करीब 4 बजे जेल के टॉयलेट में उसने गमछा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर जेल प्रहरियों ने उसके शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मोहित ने पेन से अपनी हथेली और जांघ पर I Love You के साथ पत्नी मंजू का नाम अंग्रेजी में लिखा था।

पुलिस ने बताया कि मेलछामुंडा क्षेत्र के पेटूपानी गांव में 6 मई को मंजू महेल का शव उसके घर में मिला था। इस पर मंजू के मायके वालों ने मोहित पर दहेज प्रताड़ना और हत्या की शिकायत पुलिस में की थी। इसके बाद दो दिन पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन जमानत नहीं मिलने के कारण जेल भेज दिया गया था।


You may have missed