April 17, 2026

Tomato Fever: कोरोना के बीच अब इस राज्य में ‘टोमैटो फ्लू’ ने दी दस्तक

IMG-20220512-WA0001

तिरुवनंतपुरम: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक और बीमारी ने दस्तक दे दी है। इस बीमारी की चपेट में बच्चे आ रहे हैं। एक नए वायरस ने आम आदमी के साथ-साथ प्रशासन के लिए परेशानी बढ़ा दी है। इस नए वायरस का नाम है टोमैटो फ्लू। यह एक दुर्लभ बीमारी है, जो 5 साल से कम उम्र के बच्चों में हो रही है। अब तक 80 से अधिक बच्चों को इस बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। केरल में 80 बच्चे बीमार पड़े गए हैं और कहा जा रहा है कि इन्हें टोमेटो फीवर (Tomato Fever) या टोमेटो फ्लू (Tomato Flu) हुआ है।


क्यों होता है टोमैटो फीवर
टोमैटो फीवर बच्चों को होने वाली एक बीमारी है जिसे टोमैटो फ्लू के नाम से भी पहचाना जाता है। यह एक वायरल इंफेक्शन है जिसके मामले आमतौर पर 5 साल से कम उम्र के बच्चों में अधिक देखे जाते हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि, टोमैटो फीवर किस तरह की बीमारी है। अलग-अलग समय पर इसे चिकुनगुनिया और डेंगू फीवर (Dengue) जैसी बीमारियों के साइड इफेक्ट के तौर पर भी देखा जाता रहा है। टौमेटो फीवर को टोमैटो या टमाटर(Tomato) से इसलिए जोड़ा जाता है क्योंकि, इस तरह की बीमारी में पीड़ित व्यक्ति के शरीर पर लाल रंग के बड़े-बड़े छाले दिखायी देते हैं जो टमाटर के आकार तक बड़े हो सकते हैं।

टोमैटो फीवर के लक्षण क्या हैं?
त्वचा पर दाने
स्किन रैशेज
खुजली और दर्द
तेज बुखार
बहुत अधिक थकान
जॉइंट पेन

टोमैटो फीवर से बचाव के उपाय क्या हैं?
इस इंफेक्शन में डिहाइड्रेशनसमस्या को गम्भीर बना सकता है इसीलिए बच्चों को दिन भर में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पिलाते रहें।
उन्हें हमेशा उबला हुआ पानी ही पिलाएं।
बच्चों को टोमैटो फीवर से संक्रमित अन्य लोगों के सम्पर्क में आने बचाएं।
त्वचा में किसी तरह के बदलाव आने या किसी प्रकार के लक्षण दिखायी देने पर डॉक्टर से सम्पर्क करें।
संक्रमित बच्चों को दानों और रैशेज में खुजली महसूस हो सकती है, लेकिन उसे स्किन पर खुजली करने से रोकें।
बच्चे को साफ कपड़े पहनाएं और साफ बिस्तर पर सुलाएं।
बच्चे को नहलाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें।


You may have missed