April 21, 2026

बड़ी खबर: विमान का एयरपोर्ट से टूटा संपर्क, फ्लाइट में 4 भारतीय समेत 22 यात्री है सवार

tara a

नई दिल्ली: नेपाल के तारा एयर का एयरपोर्ट से संपर्क टूट गया है। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में चालक दल सहित कुल 22 यात्री सवार हैं। इनमे से 4 भारतीय नागरिक है। ये फ्लाइट पोखरा से जॉमसम जा रही थी।


नेपाली मीडिया के मुताबिक इस विमान ने आज सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर पोखरा से उड़ान भरी थी। इसे 10 बजकर 20 मिनट पर लैंड करना था। लेकिन 11 बजे के बाद से अब तक इस विमान से संपर्क नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि ये ट्विन इंजन एयरक्राफ्ट है।

फ़िलहाल विमान से संपर्क साधने की पूरी कोशिश की जा रही है, लेकिन विमान का कहीं पता नहीं चल सका है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लापता विमान में 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक है। वहीं बाकी लोग नेपाल के ही बताए जा रहे हैं।


You may have missed