April 24, 2026

1 June से हो रहे हैं बैंकिंग, बीमा समेत कई क्षेत्रों में बड़े बदलाव, जानिए आपकी जेब पर पड़ेगा कितना प्रभाव

1st june 2022

नई दिल्ली: आम आदमी के लिए 1 जून से बैंकिंग, बीमा समेत कई क्षेत्रों में अहम बदलाव होने वाले हैं। इसमें आपकी होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन की ईएमआई महंगी होने के साथ बीमा प्रीमियम बढ़ने जैसे कई झटके लगने वाले हैं।


देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक समेत कई बैंकों की बढ़ी हुई ब्याज दर 1 जून से लागू होने वाली है। इससे ईएमआई बढ़ना तय है। इसके अलावा थर्ड पार्टी बीमा भी महंगा होने जा रहा है।

इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक भी नकद निकासी और जमा पर लेनदेन को लेकर शुल्क 1 जून से बदलाव कर रहा है।

थोड़ी राहत की बात यह है कि भारतीय स्टेट बैंक समेत कई बैंकों ने जमा ब्याज दर में भी बढ़ोतरी कर दी है, इससे बचत खातों में के साथ एफडी पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय बीमा नियामक प्राधिकरण ने थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ाने की सिफारिश की थी, जिसे मंजूरी दे दी गई है।

इसके साथ ही सोने के आभूषणों पर हॉलमार्किंग का दूसरा चरण 1 जून 2022 से लागू हो रहा है। मौजूदा 253 जिलों (एएचसी) के अलावा 32 नए जिलों में सोने के आभूषणों और कलाकृतियों के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य रहेगी।


You may have missed