April 29, 2026

छत्तीसगढ़: अब प्रत्येक मंगलवार को बंद रहेगी सभी दुकानें, इन्हे रहेगी छूट

lockdown3_5921313_835x547-m

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद कटघोरा क्षेत्र में सभी प्रकार के स्थायी एवं अस्थायी दुकानों को पूर्व की भांति हर मंगलवार को बंद रखे जाने का फैसला लिया गया है।


कटघोरा एसडीएम कौशल तेंदुलकर ने बताया कि सरकार तुंहर द्वार शिविर में मंगलवार को दुकान बंद रखे जाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त आवेदन पर कार्यवाही करते हुए हर मंगलवार को दुकान बंद रखे जाने का निर्णय नगर पालिका परिषद कटघोरा द्वारा लिया गया है।

वहीं नगर पालिका कटघोरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा जारी आम सूचना में प्रत्येक मंगलवार को समस्त दुकानों को बंद रखना सुनिश्चित करने कहा गया है। स्वास्थ्य सेवायें, फल-सब्जियों एवं दुग्ध सप्लाई की दुकानें प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। बंद दिवस को दुकान खाले जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।


You may have missed