April 18, 2026

प्री मानसून की एक्टिविटी हुई तेज: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

barishh

रायपुर/भोपाल: लोगों को अब जल्द ही भाषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी तेज हो गई है। आज कई शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया। वहीं प्री मानसून के तेज होने से गर्मी से राहत मिली है।


प्रदेश में शनिवार शाम से मौसम में बदलाव हुआ है। कई शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जिसके बाद तापमान में गिरावट हो गई है। वहीं आज भी राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

इधर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी मौसम में बदलाव होने से गर्मी से राहत मिली है। पश्चिम से प्रदेश में आ रही ठंडी और नमी युक्त हवा ने लोगों को राहत दी है। अब अधिकतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। मौसम विभाग की माने तो छत्तीसगढ़ में 13 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है।

भोपाल समेत अन्य जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों में नर्मदापुरम, भोपाल, रायसेन, सागर, खरगोन में बारिश हुई। आज उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम, भोपाल, जबलपुर, रीवा और सागर सम्भाग के जिलों में बारिश हो सकती है।

अनूपपुर, अशोकनगर और ग्वालियर में भी गरज- चमक के साथ बारिश के आसार है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट भी हुई।


You may have missed